जग खबर

जग खबर एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो देश-विदेश की ताज़ा खबरों, राजनीति, मनोरंजन, खेल, व्यापार, टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों पर समग्र कवरेज प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें पहुँचाना है, जिससे वे हर महत्वपूर्ण घटना से अपडेट रह सकें।

येलो अलर्ट

उत्तर भारत में पड़ा गर्मी (Heat) का कहर, कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार

Heat Wreaked Havoc in North India, Temperature Exceeds 40 Degrees in many States

उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में दोपहर के समय तेज धूप ऐसी लग रही है मानो आसमान से आग बरसा रही है। इस बढ़े हुए तापमान के साथ चल रही लू से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों (उत्तर भारत के हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्से) में भीषण लू की चेतावनी दी है।

IMD ने दिल्ली में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज दिल्ली में रात के समय न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि दिन के समय अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।

पहाड़ी इलाकों का तापमान (Temperature of Hilly Areas)

अगर बात पहाड़ी इलाकों की करी जाये, तो मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मौसम के बदलने की संभावना जताई है। आने वाले कुछ दिनों में उत्तराखंड में बारिश हो सकती है, बारिश के बाद तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। उत्तराखंड की राजधानी (देहरादून) का सबसे कम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला का सबसे कम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

लू से बचाव (Protection from Heat)

इस लू की स्थिति में घर से निकलते ही त्वचा झुलसने लगती है, इसलिए घर से निकलने से पहले अपने चेहरे और सिर को ढककर निकले व जहाँ तक संभव हो शरीर के सभी अंगो को ढक कर निकले।

अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो कृपया इसे शेयर करें

.