Crude Oil
रूस (Russia) से भारत का कच्चे तेल (Crude Oil) का आयात मार्च में बढ़कर 16.4 लाख बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। भारत के आयात में रूस की हिस्सेदारी 34 प्रतिशत हो गई है। इस तरह रूस से भारत का तेल आयात इराक (Iraq) की तुलना में दोगुना हो गया है। रिफाइनरी कंपनियां (Refinery Company) अन्य ग्रेड की तुलना में रियायती मूल्य पर उपलब्ध रूसी तेल खरीद कर रही हैं।
Best Himalaya Baby Pants
Amazon and the Amazon logo are trademarks of Amazon.com, Inc. or its affiliates.
रूस (Russia) लगातार छठे महीने भारत (India) का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। भारत के कच्चे तेल के आयात में रूस का हिस्सा एक-तिहाई से अधिक है। चीन और अमेरिका के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक है। यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिम ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। ऐसे में रूसी कच्चा तेल रियायती मूल्य पर उपलब्ध है और भारत इसकी जमकर खरीद कर रहा है।
Best Baby Play Mat
Amazon and the Amazon logo are trademarks of Amazon.com, Inc. or its affiliates.
इराक (Iraq) से कच्चे तेल का आयात 8.1 लाख बैरल प्रतिदिन से ज्यादा रहा है। इराक 2017-18 से भारत (India) का सबसे बड़ा कच्चे तेल का सप्लायर था और भारत व रूस (Russia) की कच्चे तेल से संबधित बहुत ही हिस्सेदारी या साझेदारी हुआ करती थी परन्तु अब यह हिस्सेदारी एक-तिहाई हो चुकी है।


More Stories
SIR में कोई रुकावट नहीं बर्दाश्त! सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को सख्त चेतावनी दी, डेडलाइन एक हफ्ते बढ़ाई – DGP को हलफनामा जमा करने का आदेश
कानपुर बैंक वायरल वीडियो: ‘मैं ठाकुर हूं’ वाली पूरी कहानी – अधूरा क्लिप, धमकी और बदले की साजिश?
अप्रैल 2027 से ITR अब ‘एक क्लिक’ का खेल! पहले से भरा फॉर्म मिलेगा, PAN नियमों में बड़ा बदलाव – क्या आप तैयार हैं?