Chandrayaan 3
चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) के लॉन्च को लेकर बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने यह खास सुचना दी है कि इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) संभवतः 13 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे श्रीहरिकोटा (Sriharikota) के सतीश धवन स्पेस सेंटर से अपने लूनर मिशन, चंद्रयान -3 के तीसरे संस्करण को लॉन्च करेगा। अर्थात भारत का मून रॉकेट (Moon Rocket) यानी चंद्रयाण -3 अब लॉन्च से पहले अंतिम चरण में है – अंतरिक्ष यान को आज पूरी तरह से एकीकृत किया जा चुका है, और पेलोड फ़ारिंग (Payload Firing) को सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया है।
संक्षेप में, चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान को आज श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में जीएसएलवी मार्क III (GSLV Mark III) लॉन्च वाहन के साथ एकीकृत किया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो ने एक ट्वीट (Tweet) में इसे सूचित किया। लॉन्च की योजना इस महीने के 12 से 19 वीं तारीख के बीच है। प्रोपल्शन मॉड्यूल लैंडर और रोवर कॉन्फ़िगरेशन को 100kms लूनर ऑर्बिट (Lunar Orbit) तक ले जाएगा।
बताया जा रहा है कि प्रोपल्शन मॉड्यूल (Propulsion Module) चंद्रमा की परिक्रमा करेगा जैसा कि चंद्रयान I और II में किया गया था। इसरो चंद्रमा की सतह पर लैंडर को धीरे से छोड़ने का दूसरा प्रयास कर रहा है।


More Stories
“पहले गोली… फिर बात!” – डेनमार्क ने ट्रम्प को दी खुली धमकी, ग्रीनलैंड पर हमला हुआ तो क्या होगा?
“चुनाव टालने का खेल खत्म” – हाईकोर्ट का वो आदेश जिसने ग्रामीण हिमाचल को हिला दिया, अब क्या होगा?
“12 जनवरी तक नहीं हटाए तो…!” – संभल में 8 मकानों पर बुलडोजर की तलवार लटकी, 1700 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर क्या छिपा है राज़?