PM Modi Will Flag off Assam’s First Vande Bharat Express Today
भारतीय रेलवे सोमवार, 29 मई यानी कि आज से 18वीं वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का संचालन शुरू करेगा। यह असम और भारत के पूर्वोत्तर भाग में संचालित होने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) को पीएम मोदी (PM Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे।
Best Flip Cover Back Case
Amazon and the Amazon logo are trademarks of Amazon.com, Inc. or its affiliates.
यह ट्रेन असम (Assam) के गुवाहाटी (Guwahati) से पश्चिम बंगाल (West Bengal) के न्यू जलपाईगुड़ी (New Jalpaiguri) तक चलेगी। हावड़ा-एनजेपी वंदे भारत एक्सप्रेस और हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद पश्चिम बंगाल के लिए यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
प्रधानमंत्री न्यू बोंगाईगांव-दुधनोई-मेंडीपाथर और गुवाहाटी-चापरमुख नव विद्युतीकृत खंड भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह यहां लुमडिंग में नए डेमू/मेमू (ट्रेनों के लिए कार्यशाला) शेड का भी उद्घाटन करेंगे।


More Stories
SIR में कोई रुकावट नहीं बर्दाश्त! सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को सख्त चेतावनी दी, डेडलाइन एक हफ्ते बढ़ाई – DGP को हलफनामा जमा करने का आदेश
कानपुर बैंक वायरल वीडियो: ‘मैं ठाकुर हूं’ वाली पूरी कहानी – अधूरा क्लिप, धमकी और बदले की साजिश?
अप्रैल 2027 से ITR अब ‘एक क्लिक’ का खेल! पहले से भरा फॉर्म मिलेगा, PAN नियमों में बड़ा बदलाव – क्या आप तैयार हैं?