Pineapple rich in Vitamin C is very beneficial for health
अनानास एक खट्टा-मीठा और रसीला फल है और इसे सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है, इसमें कैल्शियम, फाइबर, विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई तत्व पाए जाते है, जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है, यह बाहर से दिखने मे सामान्य रूप से हरे रंग का कांटेदार और अन्दर से पीले रंग का थोड़ा कड़क होता है।
मौसम
अनानास उगाने का मुख्य मौसम जुलाई से सितंबर तक माना जाता है। अनानास की कटाई के लिए लगभग 2 से 2.5 वर्ष का समय लगता है। यह मुख्यतः गर्मी के मौसम में खाया जाने वाला फल है।
अनानास खाने के फायदें
- अनानास गर्मियों का फल है, इसकी तासीर ठंडी होती है। इस फल को खाने या इसका जूस पीने से शरीर में ठंडक रहती है।
- अनानास में एंटी-ओबेसिटी गुण भी पाया जाता हैै, जो वजन कम करने में मदद करता है। यदि आप अपना वजन कम चाहते हैं, तो अनानास का जूस आपके लिए फायदेमंद है।
- गर्मी के मौसम में बहुत से लोगों को जी मिचलाने की समस्या रहती है। ऐसे में अनानास के जूस का सेवन करने से इस समस्या में राहत मिलती है।
- अनानास का जूस पाचन प्रणाली को बूस्ट करता है। एक गिलास अनानास का जूस पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है, साथ ही ब्लोटिंग, कब्ज आदि से भी छुटकारा मिलता है।
- अनानास का जूस पीना हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद माना जाता हैै, क्योकि इसमें मिनरल्स और विटामिन के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों कों मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
- अनानास भी उन खाद्य पदार्थों में शामिल है, जो कैंसर से बचाव में सहायक है। इसका प्रमुख एंजाइम ब्रोमेलेन कैंसर कोशिकाओं के विकास में बाधा बन सकता है और इसमें मौजूद एंटी-कैंसर गुण भी कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोक सकता है और कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है।
- अनानास में एंटी-इंफ्लेमेटरी, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले और एंटी-वायरल गुण त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने में सहायक हो सकते हैं और इसका सेवन त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है।
अनानास के पोषक तत्व
Nutrition | Value per 100g | % Daily Value* |
---|---|---|
Total Fat | 0.1 g | 0% |
Saturated fat | 0 g | 0% |
Cholesterol | 0 mg | 0% |
Sodium | 1 mg | 0% |
Potassium | 109 g | 3% |
Total Carbohydrate | 13 g | 4% |
Dietary fiber | 1.4 g | 5% |
Sugar | 10 g | – |
Protein | 0.5 g | 1% |
Calcium | – | 1% |
Vitamin C | – | 79% |
Iron | – | 1% |
Vitamin B6 | – | 5% |
Magnesium | – | 3% |
सावधानियां
- अनानास का सेवन करने से कुछ लोगो को एलर्जी, खुजली, पेट दर्द, उल्टी और दस्त की समस्या भी हो सकती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
- अनानास में अबोर्टिफैसियंट गर्भपात कराने वाला गुण होता है, इसलिए गर्भावस्था में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- अनानास में नेचुरल शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसका अधिक सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जो शरीर को नुकसान पंहुचा सकता है।
निष्कर्ष : हमारे इस लेख में अनानास से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां देने की कोशिश की गई है। उम्मीद है कि हमारे पाठक अनानास का सेवन सही प्रकार से करेंगे। इस लेख से यह तो स्पष्ट है कि अनानास का संतुलित सेवन सेहतमंद है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति किसी एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा हो, तो वह पहले डॉक्टर की सलाह ले फिर इसका सेवन करें।
More Stories
चकोतरा या ग्रेपफ्रूट (Grapefruit) करता है, हृदय की कई प्रकार के रोगों से सुरक्षा
राइस ब्रान ऑयल (Rice Bran Oil) के उपयोग, लाभ और प्रमुख तथ्य
सर्दियों (Winter) में रखें अपने शरीर को स्वस्थ