The Benefits, Nutrients and some Important things of Watermelon Rich in many Properties
गर्मी के मौसम में आमतौर पर तरबूज का सेवन किया जाता है। तरबूज में विटामिन्स, मिनरल्स जैसे कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद है। तरबूज शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और शरीर को तरोताजा व स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
इसके अलावा तरबूज में ओर भी कई प्रकार की खूबियां है, जिनके बारें में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे है।
तरबूज के फायदे (Benefits of Watermelon)
- तरबूज फल की सबसे खास बात यह है कि इसमें पानी की मात्रा 91% से अधिक होती है, जिस वजह से यह शरीर में पानी की कमी नहीं आने देता।
- तरबूज में पानी अधिक होने के कारण यह पेट को काफी समय तक भरा रखता है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती, इस प्रकार यह फल वजन कम करने में भी सहायक है।
- तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। यह डिहाइड्रेशन जैसे; चक्कर आना, ब्लड प्रेशर से संबधित बीमारियां, कमर दर्द, चक्कर आना, थकान महसूस करना इत्यादि से बचाने में भी सहायक है।
- तरबूज में इलेक्ट्रोलाइट्स और अमीनो एसिड साइट्रलाइन पाया जाता है, जोकि मांसपेशियों में होने वाले सभी प्रकार के दर्द से राहत प्रदान करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
- तरबूज में लाइकोपीन नामक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ए भी पाया जाता है, जो अस्थमा जैसी बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
तरबूज के पोषक तत्व (Watermelon Nutrients)
Nutrition | Value per 100g | % Daily Value* |
---|---|---|
Total Fat | 0.2 g | 0% |
Saturated fat | 0 g | 0% |
Cholesterol | 0 mg | 0% |
Sodium | 1 mg | 0% |
Potassium | 112 mg | 3% |
Total Carbohydrate | 8 g | 2% |
Dietary fiber | 1.4 g | 1% |
Sugar | 6 g | – |
Protein | 0.6 g | 1% |
Vitamin C | – | 13% |
Iron | – | 1% |
Magnesium | – | 2% |
Calories | 30 | – |
सावधानियां (Precautions)
- रात के समय तरबूज खाने से बचें, अन्यथा पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- ध्यान रखें कि तरबूज खाने के बाद पानी ना पिएं क्योंकि तरबूज में पानी बहुत अधिक मात्रा में होता है, जिस कारण फ्रुक्टोस (Fructose) की समस्या हो सकती है।
- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को भी तरबूज के सेवन से बचना चाहिए।
आशा है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी को आपने ध्यानपूर्वक पढ़ लिया होगा और आप इसमें बताई गई सावधानियों का भी ध्यान रखेंगे।
More Stories
चकोतरा या ग्रेपफ्रूट (Grapefruit) करता है, हृदय की कई प्रकार के रोगों से सुरक्षा
राइस ब्रान ऑयल (Rice Bran Oil) के उपयोग, लाभ और प्रमुख तथ्य
सर्दियों (Winter) में रखें अपने शरीर को स्वस्थ